REET 2026 Notification: राजस्थान में नई रीट भर्ती की घोषणा? जानें कब होगी परीक्षा और क्या है नया रहेगा सिलेबस!

 

REET 2026 Notification: राजस्थान में नई रीट भर्ती की घोषणा? जानें कब होगी परीक्षा और क्या है नया रहेगा सिलेबस जाने यहाँ !

  • राजस्थान के लाखों बी.एड,BSTC धारी बेरोजगार युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है
     
    प्रदेश की सरकार ने प्रदेश में REET 2026 (Rajasthan Eligibility Examination for Teachers) को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शिक्षा विभाग में रिक्त पदों की संख्या को देखते हुए जल्द ही रीट(#REET2026) पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है
  • Rajsthan Bord website front image



REET 2026 क्या है? ( REET)

REET का पूरा नाम 'राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा' है। यह परीक्षा राजस्थान के सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए यह अनिवार्य पात्रता परीक्षा है।(Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2026)

  • Level 1: उन अभ्यर्थियों के लिए जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं (BSTC/D.El.Ed)
  • Level 2: उन अभ्यर्थियों के लिए जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं (B.Ed)

इस लेख में हम REET 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी जैसेनोटिफिकेशन, एग्जाम डेट, नया सिलेबस और चयन प्रक्रिया का विस्तार से विश्लेषण करेंगे।

·          कब जारी होगा REET 2026 का नोटिफिकेशन?

·          क्या नए जिलों के कारण syllabus में होगा बदलाव?

·          कौन-कौन कर पाएगा आवेदन? (Eligibility)

पूरी जानकारी और ताज़ा अपडेट(#REETNews)के लिए अभी पढ़ें

विवरण (Detail)            महत्वपूर्ण जानकारी (Information)

भर्ती का नाम                REET 2026 (शिक्षक पात्रता परीक्षा)

संभावित पद                 30,000 - 35,000+

नोटिफिकेशन                 फरवरी - मार्च 2026 (संभावित)

योग्यता                           B.Ed / BSTC / DElEd

आधिकारिक वेबसाइट           rajeduboard.rajasthan.gov.in

REET 2026 नोटिफिकेशन कब आएगा? (Expected Date)

  • न्यूज रिपोर्ट्स और विभागीय सूत्रों के अनुसार, फरवरी लास्ट सप्ताह 2026 तक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की प्रबल संभावना है।
  • सरकार का लक्ष्य है कि जुलाई-अगस्त तक पात्रता परीक्षा आयोजित करवा ली जाए।
  • Rajasthan 3rd Grade Teacher Vacancy 2026 (राजस्थान मे तृतीय श्रेणी शिक्षक) पदों की संभावित संख्या (Vacancy Details)

 

  • शिक्षा विभाग में लेवल-1 और लेवल-2 के खाली पदों की संख्या लगभग 20000 से 25000 के बीच बताई जा रही है।
  • इसमें तृतीय श्रेणी शिक्षक (Grade 3) के पदों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • तृतीय श्रेणी शिक्षक (L1 & L2)- लगभग 30,000 से 35,000 पद।

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न और सिलेबस (Pattern & Syllabus)

  • लेवल 1: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए।
  • लेवल 2: कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए।

REET 2026 नोटिफिकेशन और महत्वपूर्ण तिथियां

सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिक्षा विभाग ने रिक्त पदों का डेटा तैयार कर लिया है।

अपेक्षित नोटिफिकेशन

 फरवरी-मार्च 2026

ऑनलाइन आवेदन

 मार्च-अप्रैल 2026

परीक्षा का आयोजन

 जुलाई-अगस्त 2026

(नोट: यह तिथियां संभावित हैं, आधिकारिक घोषणा के लिए विभाग की वेबसाइट चेक करते रहें।)

Reet-main-page
Reet main logian page image Demo 

"REET 2026 Notification का इंतज़ार खत्म!

राजस्थान शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा 30,000-35,000+ पदों पर रीट भर्ती का विज्ञापन। जानिए परीक्षा की संभावित तारीख,  नया सिलेबस और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी। क्या राजस्थान GK में हो सकता है बदलाव? पूरी रिपोर्ट के बार मे यहाँ से जानकारी पढ़ें!

 

क्या सिलेबस में बदलाव होगा?

  • REET 2026 में सबसे बड़ा बदलाव राजस्थान जीके में होगा। अब परीक्षार्थियों को पुराने 33 जिलों के बजाय 50 जिलों के अनुसार भूगोल, इतिहास और कला-संस्कृति पढ़नी होगी।फिलहाल यह कहा जा सकता है राजस्थान जीके (Rajasthan GK) का वेटेज बढ़ने के कारण संभावना है क्योंकि जिलों के पुनर्गठन के बाद नया G.k पूछा जा सकता है यह संभावना की जा सकती है

 

 

REET 2026 नया परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

राजस्थान में 50 जिलों के गठन के बाद, सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के सेक्शन में बड़े बदलाव देख जा सकते है।(REET Level 1 and Level 2 Syllabus)

Level 1 Pattern: कुल- 150 प्रश्न | समय- 150 मिनट

·         बाल विकास एवं शिक्षण विधियां: 30 प्रश्न (30 अंक)

·         भाषा I (हिंदी/अंग्रेजी/संस्कृत आदि): 30 प्रश्न (30 अंक)

·         भाषा II: 30 प्रश्न (30 अंक)

·         गणित: 30 प्रश्न (30 अंक)

·         पर्यावरण अध्ययन (EVS)  30 प्रश्न (30 अंक)

Level 2 Pattern: कुल- 150 प्रश्न | समय- 150 मिनट

·         बाल विकास एवं शिक्षण विधियां: 30 प्रश्न (30 अंक)

·         भाषा I और II: 60 प्रश्न (60 अंक)

·         विषय (विज्ञान/गणित या सामाजिक अध्ययन): 60 प्रश्न (60 अंक)

रिक्त पदों का विवरण (Expected Vacancies)

 भर्ती बड़े पैमाने पर होने की आशा है। सूत्रों के अनुसार:

Ø  तृतीय श्रेणी शिक्षक (L1 & L2)- लगभग 30,000 से 35,000 पद।

Ø  विशेष शिक्षा (Special Education)- 2,000+ पद।

Ø  संस्कृत विभाग- अलग से भी भर्ती आने की संभावना है

 

 REET पात्रता के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

छात्रों को फॉर्म भरने हेतु जरूरी दस्तावेज तैयार रखने चाहिए

ü  आधार कार्ड एसएसओ आईडी (SSO ID)

ü  10वीं, 12वीं की मार्कशीट

ü  BSTC / B.Ed की डिग्री और फाइनल ईयर की मार्कशीट

ü  मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification):

·         लेवल 1 के लिए- 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक + 2 साल का डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed/BSTC)

·         लेवल 2 के लिए- स्नातक (Graduation) + B.Ed या समकक्ष डिग्री।

आयु सीमा (Age Limit)

·         न्यूनतम आयु सीमा - 18 वर्ष।

·         अधिकतम आयु सीमा - 40 वर्ष (आरक्षित वर्गों जैसे SC/ST/OBC/EWS और महिलाओं को नियमानुसार छूट दी जा सकती है)।

 

  • तैयारी कैसे करें? (Quick Tips)
    reet-ki-taiyari-karte-hue
    Reet की तैयारी करते हुए 

  • नए राजस्थान मानचित्र (New Districts) के अनुसार जीके अपडेट करें।
  • पुराने पेपर्स (Previous Year Papers) को हल करते रहे
  • NCERT और RBSE की किताबों पर अधिक ध्यान दें।
  • प्रमाणिक पुस्तकें (Authentic Books): कक्षा 6 से 10 तक की RBSE (राजस्थान बोर्ड) और NCERT की किताबों को आधार बनाएं।
  • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (PYQs): 2011 से लेकर 2022 तक के सभी रीट पेपर को हल करें।
  • मॉक टेस्ट: समय प्रबंधन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन टेस्ट सीरीज जॉइन करें।
  • खुद के नोट्स: रिवीजन के लिए शॉर्ट नोट्स बनाएं, विशेषकर शिक्षण विधियों (Teaching Methods) के लिए।

 अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

 

·         प्रश्न 1  क्या REET में नेगेटिव मार्किंग होती है?

·         उत्तर- पात्रता परीक्षा (Pre) में नेगेटिव मार्किंग नहीं होती, लेकिन मुख्य परीक्षा (Mains) में 1/3 नेगेटिव मार्किंग होती है।

·         प्रश्न 2  क्या रीट पात्रता का सर्टिफिकेट लाइफटाइम मान्य है?

·         उत्तर- जी हाँ, अब रीट सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन (Lifetime) कर दी जाती है।

·         प्रश्न 3  क्या अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

·         उत्तर- हाँ, जो छात्र अपने डिप्लोमा या डिग्री के अंतिम वर्ष में हैं, वे आवेदन करे सकते हैं।

·         प्रश्न 4 क्या #REET हर वर्ष आयोजित की जाती है|

उतर-हाँ यह लेवल 1 व लेवल 2 के लिए हर वर्ष की जाती है |

 

REET 2026 राजस्थान के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। प्रतियोगिता कठिन होने वाली है, इसलिए नोटिफिकेशन का इंतजार किए बिना आज से ही अपनी तैयारी शुरू कर दें। अपडेट्स के लिए हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और अपने साथियों के साथ शेयर करें। अन्य कोई सवाल या सुझाव हो तो आप comment Box मे जाकर अपने सवाल या सुझाव दे सकते है हमे आपकी सहायता करके प्रसन्नता होगी |

Next Post Previous Post
1 Comments
  • Sanjeev bhaskar
    Sanjeev bhaskar 23 जनवरी 2026 को 8:35 pm बजे

    बहुत ही शानदार जानकारी

Add Comment
comment url