BIG update Rajsthan Girls Sainik School Admissions open

 BIG update Rajsthan Girls Sainik School Admissions open 

राजस्थान के बीकानेर व सीकर जिले के बालिका सैनिक स्कूलो मे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो आज 24  जनवरी 2026 तक चलेगी पहले यह 20 जनवरी 2026 तक आवेदन  होने थे जिसे बालिकाओ के बढ़ते आवेदनों व उत्साह को देखते हुए आज मध्यरात्रि तक का अवसर दिया गया है  अतः अभिभावक  अपनी बालिकाओं को इस सैनिक विधालय मे प्रवेश दिलवाकर अपनी बालिकाओं का भविष्य उज्जवल व देश सेवा के लिए अपने बालिकाओं को एक मजबूत स्तम्भ के रूप मे खङा देख सकते हैं ।


जाने क्या है बालिका सैनिक स्कूल 

बालिका सैनिक विधालयो की स्थापना भारत सरकार की सैन्य शिक्षा योजना के तहत की जा रही है, और राजस्थान सरकार ने अपने 2024-25 बजट में मंजूरी दी। स्कूल में Class 6 और Class 9 में केवल बालिकाओं को ही प्रवेश मिलेगा, जिसमें हर कक्षा में 80 सीटें निर्धारित की गई हैं।


कितने होंगे सैनिक स्कूल 


राजस्थान में कुल 9 सैनिक स्कूल खोले जाएंगे, जिनमें से एक Mirzewala (श्रीगंगानगर) में लड़कों के लिए होगा और बाकी 8 लड़कियों के लिए।


कैसे होगा संचालन

• बालिका सैनिक स्कूल में सेवानिवृत्त ARMY Officers को प्रधानाचार्य और हॉस्टल वार्डन के रूप में नियुक्त किया जाएगा। 

• राजस्थान राज्य सेवा से अन्य शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ लिए जाएंगे


कैसे होगी पढाई 


। इस बालिका सैनिक स्कूल में विज्ञान संकाय के सभी विषय पढ़ाए जाएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड इस स्कूल की परीक्षाएं आयोजित करेगा।


रहने हेतु क्या है सुविधा 


यह पूर्णतयाः आवासीय विद्यालय है जिसमे रहने व खाने की व्यवस्था विधालय मे रहेगी,तथा इसकी निगरानी व वार्डन सैनिक सेवा से रिटायर्ड अधिकारी होंगे।


कौन ले सकता है प्रवेश 

 

इस विधालय मे प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) पास करना होगा। जो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आयोजित करती है।


क्या रहेगी योग्यता (Qualification)

• संबंधित बालिका कक्षा 5 में नियमित अध्ययनरत होनी चाहिए। 

• कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए ये परीक्षा होती है।

• प्रवेश चाहने बालिका का राज्य की मूल निवासी होने का प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।

•  परीक्षा में सफल होने के बाद स्टूडेंट का Medical टेस्ट और काउंस​लिंग भी होगी।निर्धारित स्वास्थ्य मानदंडों में सफल होने पर ही प्रवेश मिलेगा। 

ये एंट्रेंस एग्जाम NTA हर साल करवाता है, जिसे शिक्षा विभाग मैनेज करेगा। इस स्कूल में हर क्लास में 80 छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।


कैसे करे आवेदन 


शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार इच्छुक कक्षा पांच की बालिकाओ का 20 जनवरी तक शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

अब तक कितने आवेदन हो चुके है 

नवीनतम जानकारी के अनुसार अब तक 160 सीटों के लिए 10000 आवेदन आ चुके है यदि आवेदन तिथि को आगे बढ़ाया जाता है तो ओर भी आवेदन आने की संभावना है नवीनतम अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहे कोई भी सूचना होगी तो वह यहाँ पर अपडेट कर दी जाएगी 

कितना है प्रवेश शुल्क 


• परीक्षा शुल्क निःशुल्क रहेगा। 


कब होगी परीक्षा 


शिक्षा विभाग से मिले निर्देशो के अनुसार प्रवेश परीक्षा 8 मार्च  2026 में होगी। तथा परिणाम मई 2026 में जारी किए जा सकते हैं । 


क्या होगा प्रवेश पाठ्यक्रम (Syllabus)


Syllabus कक्षा 5 के विभागीय पाठ्यक्रम के अनुसार होगा। विषय हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन होंगे। प्रत्येक विषय 25 अंक का होगा। प्रश्न बहुविकल्पी किस्म को होंगे। कुल अंक 100, नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। उत्तर देने के लिए ओएमआर शीट उपलब्ध कराई जाएगी। 


किस Mode मे होगा Exam


• प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में मुद्रित होंगे।


परीक्षा केंद्र और प्रवेश पत्र


सिर्फ सरकारी स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया जायेगा  और सरकारी शिक्षक परीक्षक होंगे। आवेदक आवेदन क्रमांक डालकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगी। प्रवेश पत्र पर नवीनतम फोटो और आधार कार्ड आवश्यक है। चयनित विद्यार्थियों की सूची शाला दर्पण पोर्टल और विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आवंटित विद्यालय में प्रवेश एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य है।



वर्तमान मे केवल दो विद्यालयो हेतु आवेदन मांगे गए हैं जो राजस्थान के बीकानेर व सीकर जिले में स्थित है यह विधालय है।

महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल (सीकर)

• स्व. रामीदेवी और रामनारायण राठी स्मृति सैनिक स्कूल जयमलसर (बीकानेर)


महाराव शेखाजी बालिका सैनिक स्कूल (सीकर)


इस विधालय की स्थापना सीकर के (रलावता) में  2022 में हुई थी और इसका नाम 15वीं शताब्दी के शासक महाराव शेखाजी के नाम पर रखा गया है। इस विधालय की स्थापना से प्रदेश की बालिकाओं को सेना में जाने के अवसर मिलेंगे । महाराव शेखाजी सैनिक विद्यालय" राजस्थान के सीकर  में लगभग 2022 में स्थापित महाराव शेखाजी सशस्त्र बल प्रशिक्षण अकादमी है, जो विधालय से संबंधित है इसका नाम ऐतिहासिक शेखावत शासक के नाम पर रखा गया है। यह एक पारंपरिक सैनिक विद्यालय नहीं बल्कि एक संबंधित रक्षा प्रशिक्षण संस्थान है। 


स्व. रामीदेवी और रामनारायण राठी स्मृति सैनिक स्कूल जयमलसर (बीकानेर)


भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से करीब 150 किलोमीटर दूर जयमलसर गांव में यह विधालय भामाशाह पूनमचंद जी राठी द्वारा ₹108 करोड़ की लागत से (भूमि और भवन) अपने माता-पिता, स्व. रामीदेवी और रामनारायण राठी की स्मृति में बनाकर दान की है यह पूर्णतया आवासीय विद्यालय है जिसमे बालिकाओं को रूकने व पढने की सुविधा मिलेगी ।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url