बीकानेर का अनोखा स्वाद: क्या आपने चखी है ऊँट के दूध की कुल्फी और चॉकलेट?
बीकानेर की
अनोखी मिठास ऊंटनी
के दूध से बनी मिठाइयां, स्वाद
और सेहत का अद्भुत संगम!
Bikaner Camel Milk Sweets- राजस्थान की मरूधरा का जिक्र हो और बीकानेर के खान-पान की बात न आए, ऐसा तो कभी नहीं हो सकता। बीकानेर अपनी भुजिया और रसगुल्लों के लिए तो पुरी दुनिया में मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब बीकानेर अपनी एक और खास चीज़ के लिए पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ हैं? हम बात कर रहे हैं— ऊंटनी के दूध से बनी मिठाइयों (Camel Milk Sweets) की।
![]() |
| ऊंटनी के दूध से बने व्यंजन |
बीकानेर
स्थित
राष्ट्रीय
ऊष्ट्र अनुसंधान केंद्र (NRCC) ने ऊंटनी के दूध को एक "सुपरफूड" के
रूप में स्थापित किया है। आइए जानते हैं क्यों खास है यह दूध और यहाँ की मिठाइयां।
थार का 'सफेद सोना' है ऊंटनी का दूध
ऊंटनी के दूध को राजस्थान
में 'सफेद सोना' (White Gold)
कहा
जाता है। पुराने समय में चरवाहे केवल इसी दूध पर निर्भर रहते थे और मीलों का सफर तय
करते थे। आज आधुनिक विज्ञान ने भी मान लिया है कि यह दूध औषधीय गुणों का खजाना है।
ऊंटनी के दूध के
मुख्य फायदे (Health Benefits)
v डायबिटीज में फायदेमंद-
इसमें
प्राकृतिक इंसुलिन जैसा प्रोटीन होता है जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता
है।
v विटामिन का भंडार-
इसमें
विटामिन-C
गाय
के दूध से तीन गुना अधिक होता है।
v हल्का और सुपाच्य-
यह
दूध पचाने में बहुत आसान होता है और शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है।
बीकानेर की मशहूर ऊंटनी के दूध की मिठाइयां (Top Products)
बीकानेर
की ऊंटनी के दूध की मिठाइयां
केवल स्वाद में
ही नहीं, बल्कि राजस्थान की
बदलती हुई तस्वीर और आधुनिक
स्वास्थ्य का प्रतीक हैं। अगर आप अगली बार राजस्थान ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो बीकानेर की इस 'मिठास' को अपने बकेट लिस्ट
में जरूर शामिल करें।
यदि
आप बीकानेर के
NRCC
(Camel Research Centre) जाते हैं, तो आपको वहां के डेयरी पार्लर पर ये
चीजें जरूर ट्राई करनी चाहिए
1. ऊंटनी
के
दूध की कुल्फी (Camel
Milk Kulfi)
यह
यहाँ की सबसे लोकप्रिय आइटम है। इसका स्वाद थोड़ा नमकीन और मलाईदार होता है, जो इसे रेगिस्तान की
गर्मी में सबसे खास बनाता है।गर्मी के मौसम में बीकानेर आने वाले पर्यटकों के लिए
यह पहली पसंद है।
2. स्पेशल पेड़ा और बर्फी
ऊंटनी के दूध से बने पेड़े
न केवल स्वादिष्ट होते हैं,
बल्कि
इनमें अन्य मिठाइयों के मुकाबले फैट कम होता है।चीनी की कम मात्रा और प्राकृतिक
पोषक तत्वों के साथ बनी यह बर्फी फिटनेस के शौकीनों के लिए बेस्ट है।बीकानेर आने
वाले लोग इसे अक्सर अपने साथ पैक करवा कर ले जाते हैं।
3. ऊंटनी के दूध की चॉकलेट (Camel Milk Chocolate)
बीकानेर
अब ऊंटनी के दूध से बनी
प्रीमियम चॉकलेट भी बना रहा है। यह बच्चों के लिए एक हेल्दी विकल्प है जो बच्चों और पर्यटकों
के बीच काफी फेमस हैं।जो गिफ्ट देने के लिए बेहतरीन पैक में
उपलब्ध होती
है।
4.फ्लेवर्ड मिल्क और
पनीर
यहाँ
आपको केसर,
इलायची
और गुलाब के फ्लेवर वाला ऊंटनी का दूध भी पीने को मिलता है।
बीकानेर में ये मिठाइयां कहाँ मिलेंगी?
सबसे
शुद्ध और ताजी मिठाइयों के लिए आपको बीकानेर शहर से थोड़ी दूर स्थित
राष्ट्रीय
ऊष्ट्र अनुसंधान केंद्र (NRCC), जोड़बीड़ जाना होगा। यहाँ का
शांत वातावरण और ऊँटों के बीच बैठकर कुल्फी का आनंद लेना एक अलग ही अनुभव होता है। इसके अलावा
बीकानेर के कुछ चुनिंदा आउटलेट्स पर भी अब ये उपलब्ध होने लगी हैं।
प्रो
टिप-
NRCC सुबह
11
बजे
से शाम 6
बजे
तक खुला रहता है। कोशिश करें कि शाम के समय जाएँ ताकि आप ऊँटों की सफारी का भी
आनंद ले सकें।
(Camel Milk Parlor) कैमल मिल्क
पार्लर
यहाँ पर
विशेष
रूप से ऊंटनी के दूध से बनी कुल्फी की प्रशंसा की जाती है।
(address- पता) शिव बाड़ी जोहड़बीड़, जोधपुर बाईपास, बीकानेर, राजस्थान 334001।
राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केंद्र - यह शहर से 8-9 किमी की दूरी पर स्थित है।
यहाँ आप ऊंटनी के दूध की ताजी कुल्फी, चाय, लस्सी और पेड़ा का आनंद ले
सकते हैं।
आद्विक
फूड्स (Aadvik Foods)- इनके प्रोडक्ट्स MG रोड, बीकानेर पर आसानी से
उपलब्ध हैं।
स्थानिय डेयरियां- 'शिव गोरखनाथ दूध भंडार' (सुदर्शन नगर) और 'NR फ़ूड प्रोडक्ट्स' (JNV कॉलोनी) भी Camel
Milk प्रोडक्ट्स
के लिए चर्चित हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1.
क्या
ऊंटनी के दूध की मिठाइयां
खाने में नमकीन होती हैं?
उत्तर- ऊंटनी के दूध में प्राकृतिक
रूप से थोड़ा सोडियम (नमक) अधिक होता है, इसलिए मिठाइयों में एक
ही हल्का सा नमकीन स्वाद
(Salty
undertone) आता
है। यही इसे साधारण मिठाइयों से कुछ अलग होता हैं जो उन्हे यूनिक बनाता है।
Q2.
क्या
शुगर (Diabetes)
के
मरीज ये मिठाइयां खा सकते हैं?
उत्तर- जी
हाँ, ऊंटनी के दूध में प्राकृतिक
रूप से इंसुलिन जैसा प्रोटीन पाया जाता है। यदि मिठाइयों को कम चीनी या स्टीविया (Stevia) के साथ बनाया जाए, तो ये डायबिटीज के
मरीजों के लिए अन्य मिठाइयों के मुकाबले बहुत सुरक्षित विकल्प हैं।
Q3.
बीकानेर
में ऊंटनी के दूध के प्रोडक्ट्स
सबसे अच्छे कहाँ मिलते हैं?
उत्तर- बीकानेर का 'राष्ट्रीय ऊष्ट्र
अनुसंधान केंद्र'
(NRCC) सबसे
भरोसेमंद जगह है। वहां का डेयरी पार्लर शुद्धता और ताज़गी के लिए प्रसिद्ध है।
Q4.
क्या
ऊंटनी का दूध बच्चों के लिए
सुरक्षित है?
उत्तर-
बिल्कुल!
शोध के अनुसार,
ऊंटनी का दूध बच्चों की
इम्युनिटी बढ़ाने और ऑटिज्म (Autism) जैसी स्थितियों में सुधार के लिए काफी
फायदेमंद माना गया है। जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिय भी अच्छा होता हैं
Q5.
ऊंटनी के दूध की चॉकलेट और
कुल्फी की शेल्फ-लाइफ (Shelf-life) कितनी होती है?
उत्तर- ऊंटनी के दूध की कुल्फी तो
तुरंत खानी होती है,
लेकिन
यहाँ मिलने वाली 'Camel
Milk Chocolate' और
'Freeze-dried'
पाउडर
महीनों तक खराब नहीं होते और आप इन्हें घर भी ले जा सकते हैं।
"क्या आपने बीकानेर की मशहूर ऊँट के दूध
की कुल्फी या चॉकलेट चखी है? जानिए क्यों ऊँट
के दूध की मिठाइयां सेहत के लिए वरदान हैं और बीकानेर में ये कहाँ मिलती हैं। पूरी
जानकारी हमारे आज के ब्लॉग में!"

Hm ek Barr maine bhi ese try Kiya h bahut hi yummy 😋 hoti h