जयपुर (Pink City) 2026: अब आपका पसंदीदा शहर और भी 'स्मार्ट' और हाई-टेक हुआ जाने यहाँ
जयपुर (Pink
City) 2026: अब और भी 'स्मार्ट'
और हाई-टेक हुआ आपका पसंदीदा शहर
जयपुर पर्यटन 2026, Smart City Jaipur Tourism
जयपुर जिसे
गुलाबी नगरी (Pink
City) के नाम से जाना जाता है,राजस्थान की राजधानी
और यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट जयपुर अब सिर्फ वह अपनी गुलाबी रंगत और
ऐतिहासिक किलों से नहीं जाना जाता बल्कि साल
2026 के आते –आते जयपुर
एक 'स्मार्ट हेरिटेज सिटी' के बदल चुका है। अगर आप सोच
रहे हैं कि जयपुर में घुमने की प्रसिद्ध जगहें कौन-कौन सी है ओर यहाँ के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थान हैं ओर यह
ब्लॉग आपके सभी सवालों का सीधा ओर आसान जवाब देगा। चाहे आप एक पारिवारिक छुट्टी या दोस्तों के साथ लॉन्ग वीकेंड
ट्रिप करें, हनीमून
प्लान, या सोलो
ट्रैवल की योजना बना रहे हों तो जयपुर सभी यात्री के लिए परफेक्ट है।
![]() |
| जयपुर जल महल |
डिजिटल
गाइड्स और स्मार्ट एंट्री
अब
आमेर किला,
सिटी
पैलेस और नाहरगढ़ में आपको लंबी कतारों में लगने की ज़रूरत नहीं है। जयपुर के सभी
प्रमुख स्मारकों में अब QR-Code आधारित स्मार्ट एंट्री
और
AI
वॉइस
गाइड्स
द्वारा
उपलब्ध
हैं,
जो
आपकी भाषा में आपको किले का इतिहास सुनाता हैं।
जयपुर
नाइट टूरिज्म- रोशनी में नहाया शहर
जयपुर
को 'स्मार्ट' बनाने की दिशा में
नाइट
टूरिज्म
सबसे
बड़ा कदम है।
हवा महल और आल्बर्ट हॉल-रात की दूधिया रोशनी में ये स्मारक किसी सपने जैसे लगते हैं।लाइट एंड साउंड शो- आमेर किले का केसर क्यारी शो अब और भी एडवांस हो गया है, जिसमें लेजर तकनीक का उपयोग किया जाता है।
![]() |
| जयपुर हवामहल का बाहरी दृश्य |
ई-मोबिलिटी- प्रदूषण
मुक्त गुलाबी नगरी
आज
के स्मार्ट जयपुर में पर्यटकों के लिए Electric Rickshaws और E-Bikes का जाल बिछा हुआ है।
परकोटे (Old
City) के
संकरे बाज़ारों में घूमने के लिए यह सबसे सुविधाजनक और सस्ता साधन है। इससे शहर का
प्रदूषण भी कम हुआ है और विरासत भी सुरक्षित है।
झालाना और आमागढ़ -
वाइल्डलाइफ का नया केंद्र
अब
जयपुर सिर्फ किलों का शहर नहीं रहा बल्कि।
Jhalana
Leopard Safari
और
Amagarh
Leopard Reserve
ने
जयपुर को दुनिया के वाइल्डलाइफ मैप पर ला खड़ा किया है। शहर की सीमा के भीतर
तेंदुओं को देखना आज के पर्यटकों के लिए सबसे रोमांचक अनुभव होता है।
जयपुर
में घूमने की 10
सबसे
अच्छी जगहें और पूरी गाइड (2026)
जयपुर ट्रिप प्लान करने के लिए जरूरी
जानकारी (Quick
Guide)
जयपुर घूमने का सबसे
अच्छा समय?
नवंबर से मार्च का समय
कितने दिन काफी हैं?
2 से 3 दिन मे जयपुर घूम
सकते हैं
यहाँ का प्रसिद्ध भोजन क्या हैं?
प्याज कचोरी, दाल-बाटी-चूरमा और
घेवर
सबसे अच्छा बाज़ार के नाम? त्रिपोलिया बाज़ार जोहरी बाज़ार और बापू बाज़ार
जयपुर कब नहीं जाएँ?
अप्रैल से अगस्त के समय गर्मी अधिक होती
हैं
जयपुर में घूमने
की 10 सबसे प्रसिद्ध
जगहें- 2026 की पूरी ट्रेवल
गाइड (Top 10 Tourist Places in Jaipur)
यदि
आप आज के जयपुर की यात्रा कर रहे हैं, तो आपको यहाँ परंपरा
और आधुनिकता का एक ऐसा मेल मिलेगा जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। अपनी शाही मेहमाननवाजी
और वास्तुकला के लिए दुनिया भर में मशहूर है। यहाँ के शाही महल, ऐतिहासिक किले और रंगीन
बाज़ार हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटकों को अपनी ओर खींचते हैं। यदि आप 2026 में जयपुर आने का
प्लान बना रहे हैं,
तो
यह लिस्ट आपके बहुत काम आएगी यहाँ के मुख्य आकर्षण निम्नलिखित प्रकार के हैं।
1.हवा महल (Hawa Mahal) 953 झरोखों वाला महल
यह जयपुर की सबसे पहचान वाली इमारत है। ओर यह शहर के बिल्कुल बीच में स्थित है इसे 1799 में महाराजा सवाई प्रताप सिंह ने बनवाया था। इसमें 953 छोटी खिड़कियाँ (झरोखे) हैं, जो गर्मियों में ठंडी हवा अंदर लाने के लिए बनाई गई थीं। और फोटोग्राफी के लिए सबसे लोकप्रिय जगह है।
![]() |
| हवामहल सामने से |
2. आमेर का किला (Amer Fort) राजसी वैभव का प्रतीक
यह
जयपुर शहर से लगभग 11 किलोमीटर दूर पहाड़ी के बीच स्थित है। यहाँ की
वास्तुकला में हिंदू और मुस्लिम शैलियों का मिश्रण देखने को मिलता है। यहाँ का
'शीश महल' दुनिया का सबसे
खूबसूरत महल माना जाता है।
जरूर
करें-
यहाँ
का 'लाइट एंड साउंड शो' और हाथी की सवारी (या
जीप सफारी) पर्यटकों के बीच सबसे ज्यादा सर्च की जाती है।
3. सिटी पैलेस (City Palace) शाही परिवार का निवास
आज
भी यहाँ का एक हिस्सा राजपरिवार के पास है। ओर ये शहर के बीचों-बीच
स्थित
हैं यहाँ
का संग्रहालय (Museum)
और
'मयूर द्वार' (Peacock Gate) इंस्टाग्राम पर सबसे
ज्यादा वायरल होने वाली जगहें हैं। यहाँ के संग्रहालय में महाराजाओं के वस्त्र, हथियार और पुरानी
कलाकृतियाँ देखी जा सकती हैं।
![]() |
| सिटी पैलेस जयपुर |
4. जंतर मंतर (Jantar Mantar) - समय बताने वाली
प्राचीन घड़ी
यह
यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यहाँ दुनिया की सबसे बड़ी पत्थर की सूर्य घड़ी
है,
जो
आज भी सटीक समय बताती है।यह एक खगोलीय वेधशाला (Astronomical Observatory) है जिसे महाराजा सवाई
जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था।
![]() |
| जंतर-मंतर सौर वैधशाला |
मानसागर झील के बीच में स्थित यह महल पांच मंजिला है, जिसकी चार मंजिलें पानी के अंदर रहती हैं। यह महल अपनी शांति और सुंदरता के लिए जाना जाता है। हालाँकि अंदर जाना मना है, इसके किनारे टहलना और फोटोग्राफी करना बहुत लोकप्रिय है।ओर यह देखने में बहुत सुंदर हैं
7. जयगढ़ किला (Jaigarh Fort)
इसे 'विजय का किला' भी कहा जाता है। यहाँ दुनिया की सबसे बड़ी पहियों वाली तोप 'जयबाण तोप' रखी हुई है।
![]() |
| जयगढ़ का किला |
8. अल्बर्ट हॉल
म्यूजियम (Albert
Hall Museum)
यह
राजस्थान का सबसे पुराना संग्रहालय है। इसकी इमारत इंडो-सारासेनिक शैली में बनी है
और रात के समय रोशनी में यह बेहद खूबसूरत दिखता है।
![]() |
| अल्बर्ट हॉल जयपुर |
सफेद संगमरमर से बना यह शांत मंदिर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इसकी दीवारों पर उकेरी गई नक्काशी देखने लायक है।
![]() |
| बिरला मंदिर जयपुर |
10. पत्रिका गेट (Patrika Gate)
यह
जयपुर का सबसे आधुनिक और रंगीन पर्यटन स्थल है। जवाहर सर्कल के पास स्थित यह गेट
फोटोग्राफी और इंस्टाग्राम रील्स के लिए सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है।
जयपुर लेपर्ड
सफारी- गुलाबी नगरी के बीचों-बीच जंगली रोमांच! Best time for
Leopard Safari in Jaipur
क्या
आपने कभी सोचा है कि किसी बड़े शहर की सीमाओं के अंदर आप खुले में तेंदुए को
देख
सकते हैं?
जयपुर
दुनिया के उन दुर्लभ शहरों में से है जहाँ इंसानी बस्ती के बिल्कुल नजदीक 'लेपर्ड रिजर्व' स्थित हैं। जहां को देखना बहुत
आसान हैं
जयपुर
में लेपर्ड सफारी कहाँ होती है? Best time for Leopard Safari in Jaipur.
जयपुर
में वर्तमान में दो प्रमुख स्थान हैं जहाँ पर आप लेपर्ड सफारी का
आनंद ले सकते हो।
Ø झालाना लेपर्ड रिजर्व
(Jhalana
Leopard Reserve)-यह भारत का पहला विशेष
लेपर्ड रिजर्व है। शहर के बीचों-बीच स्थित होने के बावजूद यहाँ तेंदुओं को देखना (Sighting) बहुत आसान है। यहाँ करीब 40 से अधिक तेंदुए हैं।
Ø आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व (Amagarh Leopard
Reserve)- यह जयपुर का नया
लेपर्ड रिजर्व है। यहाँ की पहाड़ियाँ और पुराने किले का नज़ारा इसे और भी
खूबसूरत बनाते हैं
क्यों है यह इतना खास?
v सटीक साइटिंग-
यहाँ
तेंदुए देखने की संभावना रणथंभौर में बाघ देखने की तुलना में कहीं अधिक होती है।
v समय की बचत- अब आपको शहर से दूर जाने की
ज़रूरत नहीं है। जयपुर के मुख्य बाज़ारों से लगभग 15 से 20 मिनट की दूरी पर आप
जंगल के बीच होते हैं।
v फोटोग्राफी-
यहाँ
के खुले लैंडस्केप व तेंदुओं की बेखौफ मौजूदगी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर्स के लिए किसी स्वर्ग से कम नही है।
सफारी का समय और बुकिंग (Timing & Booking)
लेपर्ड
सफारी साल भर खुली रहती है (क्योंकि यह पहाड़ी इलाका है), लेकिन सुबह और शाम का
समय सबसे अच्छा होता है।
Ø सुबह का समय -6:45 AM से 9:30 AM
Ø शाम का समय -3:30 PM से 6:30 PM
Ø बुकिंग-आप राजस्थान सरकार की
आधिकारिक वेबसाइट (Forest
Department) से
ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हो।
जयपुर के
प्रसिद्ध बाज़ार: जहाँ मिलती है राजस्थानी संस्कृति की झलक
Best Shopping places in Pink City
Jaipur
जयपुर
के बाज़ार अपनी रंग-बिरंगी पोशाकों, हस्तशिल्प (Handicrafts) और अनूठी ज्वेलरी के
लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अगर आप जयपुर आ रहे हैं, तो इन 5 बाज़ारों की सैर ज़रूर
करें
1. जौहरी बाज़ार (Johari Bazaar) - गहनों का खजाना
जैसा
कि नाम से पता चलता है,
यह
'जौहरियों' (Jewellers) का बाज़ार है।
ü क्या खरीदें-
कुंदन, मीनाकारी और कीमती
रत्नों (Gemstones)
की
ज्वेलरी। यहाँ की
'हाथ की कढ़ाई'- से बनी साड़ियाँ व लहंगे भी बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं।
ü कुछ खास बात-यहाँ आपको जयपुर की
असली विरासत देखने को मिलेगी जो बहुत सुंदर हैं।
2. बापू बाज़ार (Bapu Bazaar) - लेदर और टेक्सटाइल के
लिए बेस्ट
यह
पर्यटकों
का सबसे पसंदीदा बाज़ार हैं। यहाँ की रौनक देखते लायक होती है।
ü क्या खरीदें-
ऊँट
की खाल से बनी
'मोजड़ी' (Jutis), राजस्थानी बेडशीट्स, और बांधनी के सूट।
ü खास बात- यह बाज़ार अपनी वाजिब कीमतों (Reasonable Prices) के लिए जाना जाता है।
![]() |
| बापू बाजार की प्रसिद्ध मोजड़ी |
3. त्रिपोलिया बाज़ार (Tripolia Bazaar) - लाख की चूड़ियाँ
अगर
आप को पारंपरिक चूड़ियों के
शौकीन हैं,
तो
यहाँ ज़रूर आएँ।
ü क्या खरीदें-
यहाँ
की
'लाख की चूड़ियाँ' (Lac Bangles) पूरी दुनिया में मशहूर
हैं। इसके अलावा यहाँ पीतल के बर्तन और कालीन भी मिलते हैं।
ü खास बात-यहाँ की पुरानी
दुकानें आपको पुराने जयपुर की याद दिलाएंगी।
4. किशनपोल बाज़ार (Kishanpole Bazaar) - लकड़ी की कलाकृतियाँ
कला
और हस्तशिल्प प्रेमियों के लिए यह जगह जन्नत है।
ü क्या खरीदें:
लकड़ी
के नक्काशीदार खिलौने व सजावटी सामान और
'बंधेज' के कपड़े भी खरीदे सकते हो।
ü खास बात:
यहाँ
के कुशल कारीगरों की कलाकारी बेमिसाल है।
5. चांदपोल बाज़ार (Chandpole Bazaar) - पत्थर की मूर्तियाँ
यहाँ
आपको संगमरमर (Marble)
से
बनी अद्भुत मूर्तियाँ और हस्तशिल्प देखने को मिलेंगे।
ü क्या खरीदें-
संगमरमर
की मूर्तियाँ,
पारंपरिक
राजस्थानी जूते और हस्तशिल्प।
ü खास बात-
यहाँ
की नक्काशीदार कलाकृतियाँ घर की सजावट के लिए बेहतरीन होते हैं।
शॉपिंग गाइड: कुछ
जरूरी बातें(Famous Markets in
Jaipur)
बाज़ार का नाम विशेषता खुलने का समय
जोहरी बाज़ार कुंदन और रत्नों की ज्वेलरी सुबह 11:00 से रात 8:00
बापू बाज़ार मोजड़ी और जयपुरी बेडशीट सुबह
11:00 से रात 8:00
नेहरू बाज़ार रंगीन मोजड़ी और कपड़े सुबह 11:00 से रात
8:00
पुरोहित
जी का कटला शादी की खरीदारी (सस्ता) सुबह 11:00 से रात 8:00
शॉपिंग टिप (Bargaining Tip)- जयपुर के बाज़ारों में
खरीदारी करते समय बार्गेनिंग (मोल-भाव)
ज़रूर
करें। दुकानदार अक्सर ऊंची कीमत बताते हैं, इसलिए थोड़ा मोल-भाव
करके आप अच्छी डील पा सकते हैं।
जयपुर का मशहूर
स्ट्रीट फूड: शॉपिंग के साथ लें इन जायकों का मज़ा! (Best Street Food in
Jaipur)
जयपुर की गलियों में घूमते समय जो खुशबू
आपको अपनी ओर खींचेगी,
वह
है यहाँ का
स्ट्रीट
फूड।
अगर आप जयपुर के बाज़ारों (जैसे बापू बाज़ार या जोहरी बाज़ार) में हैं, तो इन 5 चीज़ों को खाना बिल्कुल न भूलें क्योंकि यहाँ प्रसिद्ध
हैं
1. रावत की 'प्याज कचोरी' (Pyaz Kachori)
जयपुर
की सुबह बिना प्याज कचोरी के अधूरी है।
Ø कहाँ खाएं-
सिंधी
कैंप के पास ही
स्थित
हैं
'रावत मिष्ठान भंडार'।
Ø स्वाद-यह कचोरी ऊपर से
कुरकुरी और अंदर से मसालेदार होती है। इसके साथ मिलने वाली कढ़ी और चटनी इसका स्वाद
दोगुना कर देती है।
2. पंडित कुल्फी (Pandit Kulfi)
हवा
महल या जोहरी बाज़ार मे घूमने के बाद अगर कुछ ठंडा मिल जाए तो
बात ही कुछ
अलगे
होती है!
Ø कहाँ खाएं-हवा महल के पास।
Ø स्वाद-यहाँ की केसर-पिस्ता
कुल्फी शुद्ध दूध और मेवों से बनी होती है, जो दशकों से जयपुर की
शान है।
3. मसालों वाली 'मसाला चौक' (Masala Chowk)
अगर
आप एक ही जगह पर जयपुर के सारे स्वाद चखना चाहते हैं, तो रामनिवास बाग के
पास स्थित
मसाला
चौक
पर
आप ज़रूर
जाएँ।
Ø क्या खास है-
यहाँ
एक ही परिसर में जयपुर के सभी मशहूर फ़ूड स्टॉल्स मिल जाएंगे, जहाँ पर समोसा, चाट, दाल-बाटी और यहाँ तक
कि दक्षिण भारतीय खाना भी मिलता हैं ।
4. लक्ष्मी मिष्ठान भंडार
(LMB)
की
'राज कचौड़ी'
जौहरी बाज़ार के बीच स्थित LMB अपनी
राज
कचौड़ी
और
घेवर
के
लिए दुनिया भर में मशहूर है।
Ø स्वाद-
इनकी
राज कचौड़ी दही,व
चटनी
और अनार के दानों से भरपूर होती है जो मुँह में जाते ही घुल जाती है।
5. गुलाब जी चाय वाले की 'मसाला चाय'
शॉपिंग
की थकान मिटाने के लिए एक कप कड़क चाय तो बनती ही हैं ओर इस बेहतर कुछ नहीं हो सकता ।
Ø कहाँ खाएं-
सिंधी
कैंप या एम.आई. रोड।
Ø स्वाद- इनकी मसाला चाय का जो स्वाद है वह आपको पुर जयपुर मे ओर कहीं नही मिलेगा:
![]() |
| गुलाब जी की प्रसिद्ध चाय की दुकान |
फटाफट
फूड गाइड (Quick
Food Table)
Famous
Food in Jaipur
डिश मशहूर जगह कीमत या मूल्य
प्याज
कचोरी
रावत मिष्ठान भंडार ₹40 - ₹60
घेवर (Mithai)
साम्भर
फिरनी/LMB ₹400 - ₹800 (प्रति किलो)
लाल मास हैंडिक्रॉफ्टेड
रेस्टोरेंट्स ₹400 - ₹700
मिर्ची वड़ा जोधपुर स्वीट्स (जयपुर
ब्रांच) ₹30 - ₹50
जयपुर घूमने से जुड़े कुछ सवाल ( पिंक सिटी जयपुर गाइड 2026)
Q1. जयपुर में घूमने की कौन-कौन
सी जगहें हैं?
Ans-जयपुर में आमेर किला व हवा महल ,सीटी पैलेस ,चोखी ढाणी ,जंतर मंतर आदि जैसी
जगहें है
Q2. जयपुर जाने का सबसे अच्छा समय
क्या है?
Ans- जयपुर जाने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी का होता
हैं
Q3. जयपुर कब नहीं जाएँ?
Ans- अप्रैल से अगस्त के बीच गर्मी के महीने
अत्यधिक गर्म होते हैं और बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं होते हैं
Q4. जयपुर में खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगह
कौन सी है?
Ans-जयपुर में खरीदारी के लिए सबसे अच्छी
जगहों में जौहरी बाज़ार,
त्रिपोलिया
बाज़ार और बापू बाज़ार शामिल हैं
Q5. जयपुर में सबसे लोकप्रिय मॉल कौन सा है?
Ans- वर्ल्ड ट्रेड पार्क
जयपुर का सबसे लोकप्रिय मॉल है।
Q6. जयपुर दिल्ली से कितनी
दूर है?
Ans- जयपुर दिल्ली से लगभग 273 किमी की दूरी पर स्थित
है,
Q7. हम रात में जयपुर में क्या कर सकते हैं?
Ans- जयपुर न केवल दिन में
अद्भुत दिखता है बल्कि रात में यह एक खूबसूरत शाही शहर में बदल जाता है। लाइट एंड
साउंड शो देखने,
जवाहर
सर्कल गार्डन देखने या स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने के लिए मसाला चौक भी जा
सकते हैं।
Q8. जयपुर की यात्रा के
लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?
Ans- जयपुर की यात्रा के
लिए दो से
तीन दिन
पर्याप्त है,
हवा
महल,
सिटी
पैलेस,
नाहरगढ़
किला,
जल
महल आदि बहुत-से जयपुर के दर्शनीय स्थल आप यहाँ देख पाऐंगे।
Q9. जयपुर का मशहूर भोजन
क्या है?
Ans- जयपुर
में यहां का राजस्थानी भोजन यहाँ बहुत मशहूर है जिसमे दाल बाटी चूरमा ओर घेवर, प्याज़ कचौड़ी, केर संगरी, गट्टे की सब्ज़ी, मावा कचौड़ी आदि
बहुत-से प्रशीध
भोजन हैं।
Q10. जयपुर में
क्या-क्या करने लायक है?
Ans- महल दर्शन, शॉपिंग, राजस्थानी खाना, फोटोग्राफी, और लोक-संस्कृति का अनुभव।
अगर आप 2026 में जयपुर घूमने की सोच रहे हैं, तो इस ब्लॉग में आपको पूरी जानकारी
मिलेगी —सिर्फ पढ़िए और अपने ट्रिप की प्लानिंग कीजिए
Rajasthan Travel Guide राजस्थान घूमने के लिए टॉप 10 खूबसूरत जगहें |
Maru Mahotsav 2026: जैसलमेर के धोरों में सांस्कृतिक उत्सव का जादू!


.webp)






