Reet mains Admit card 2026
REET Admit card 2026 (रीट एडमिट कार्ड 2026)
By-kanika
राजस्थान में गवर्नमेंट शिक्षक बनने
का सपना देख रहे हैं युवकों के लिए के लिए एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है की आज 12 जनवरी 2026 को रीट के एडमिट कार्ड जारी
कर दिए गए है जो RMSSB की वेबसाइट पर होंगे जारी इसे आप एसएसओ आईडी द्वारा घर
बैठे देख सकते हैं|
कैसे करे DOWNLOAD
अभ्यर्थी आज से राजस्थान 3rd ग्रेड शिक्षक भर्ती (REET Mains) 2026 Admit Card को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
सबसे पहले (RSMSSB) की वेबसाइट पर जाए तथा admit कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करे जो नीचे दिया गया है https://rssb.rajasthan.gov.in/
इसके अलावा आप sso Id से भी अपना admit कार्ड डाउनलोड कर सकते है जिसके
लिए आपको यूजर् id व password की जरूरत होगी sso पर जाने के लिए नीचे दिए गए
लिंक पर क्लिक करके अपना admit कार्ड डाउनलोड कर सकते हो
https://sso.rajasthan.gov.in/signin
क्या होगा Admit Card मे
·
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
·
परीक्षा की तिथि,
·
परीक्षा का समय,
अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर नियत समय से 2 घंटे पहले पहुँच जाना चाहिए, ताकि
पहचान और अन्य प्रक्रियाएँ पूरी होने के बाद वह समय पर अपने परीक्षा कक्ष में बैठ
सके। परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले तक ही परीक्षा केंद्र में
प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा और किसी भी
स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए कृपया समय का विशेष ध्यान रखें।
·
शिफ्ट की जानकारी,
·
रोल नंबर,
·
अभ्यर्थी का नाम,
·
फोटो, हस्ताक्षर और परीक्षा से जुड़े
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दर्ज होंगे।
ADMIT CARD मे गलती हो तो कैसे करे सही
अगर आपको एडमिट
कार्ड या अन्य विवरण में कोई गलती दिखाई दे, तो तुरंत RSSB हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
फोन: +91‑141‑2722520, 2722521 ईमेल: secyrsmssb@rajasthan.gov.in
कैसे मिलेगा प्रवेश
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध
फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी आदि) साथ
लाना अनिवार्य होगा, जिसमें लगी फोटो आवेदन फॉर्म से मेल खाती हो। बिना एडमिट कार्ड
और सही पहचान पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति
नहीं दी जाएगी।
अभ्यर्थी इन बातों का रखे ध्यान
·
अभ्यर्थी परीक्षा से पहले अपना REET Mains Admit Card 2026 आधिकारिक
वेबसाइट से डाउनलोड कर स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।
·
एडमिट
कार्ड पर दर्ज नाम, रोल
नंबर, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा
तिथि, समय
और केंद्र का पता ध्यानपूर्वक जांच लें।
·
परीक्षा
केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना जरूरी है, देरी से आने वाले
अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
·
परीक्षा
हॉल में मोबाइल फोन, स्मार्ट
वॉच, ब्लूटूथ
डिवाइस, कैलकुलेटर
या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
·
अभ्यर्थी
को परीक्षा के दौरान बोर्ड द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
कब होगी परीक्षा
OMR Based
लिखित परीक्षा का आयोजन 17 जनवरी 2026 से अलग-अलग शिफ्टों में किया जाएगा। इस
भर्ती का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक (Level-1) और उच्च
प्राथमिक (Level-2) स्तर पर शिक्षकों की
नियुक्ति करना है। इस बार कुल 7759 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें Level-1 के लगभग 2300 पद शामिल हैं और इनमें 1700 से अधिक पद सामान्य शिक्षकों के लिए निर्धारित
किए गए हैं। जिससे लगभग 8000 शिक्षक राज्य सरकार को मिलेगें
क्या रहेगा REET MAIN
EXAM PATTERN 2026
- परीक्षा ऑफलाइन
(OMR शीट) के माध्यम से आयोजित की
जाएगी।
- प्रश्न बहुविकल्पीय
(MCQ) प्रकार के होंगे।
- परीक्षा
में कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक
प्रश्न 1 अंक का होगा।
- परीक्षा
का कुल अंक 150 होगा।
- परीक्षा
की अवधि 2 घंटे 30 मिनट रहेगी।
- नेगेटिव
मार्किंग 1/3 रहेगी |
- प्रश्न
पत्र Level-1 और Level-2 के
अनुसार अलग-अलग होगा।
विशेष
राजस्थान मे अभी सर्दी का कहर है तो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते
हुए अपनी तैयारी को जारी रखे व अच्छे से परीक्षा दे