बूँदी पर्यटन 2026 राजस्थान की 'छोटी काशी'

 बूँदी पर्यटन 2026 राजस्थान की 'छोटी काशी' और बावडियों के शहर की संपूर्ण गाइड

राजस्थान के राजसी ठाठ-बाट में जहाँ जयपुर और उदयपुर का शोर है, वहीं अरावली की पहाड़ियों के बीच बसा बूँदी (Bundi) अपनी शांति और वास्तुकला से पर्यटकों का दिल जीत रहा है। अगर आप इतिहास, कला और सुकून के शौकीन हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।


"तारागढ़ बूंदी फोटो"

राजस्थान की 'छोटी काशी' का परिचय

बूँदी सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि जीती-जाती विरासत है। इसे 'छोटी काशी' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहाँ अनगिनत मंदिर और आध्यात्मिक शांति का वास है। बनारस की तरह यहाँ की गलियों में भी आपको प्राचीनता और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिलता है। नीली छतों वाले घर इसे जोधपुर जैसा  खूबसूरते लुक देते हैं, लेकिन इसकी अपनी एक अलग रूह है। जो पर्यटकों के मन को लुभाती है।

 इतिहास- हाड़ा चौहानों का शौर्य और गौरव

बूँदी का इतिहास हाड़ा चौहान राजाओं की वीरता से जुड़ा है। 1342 में राव देवा ने इस रियासत की स्थापना की थी। मुगलों के दौर में भी बूँदी ने अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखी।और यहाँ के महलों की दीवारों में आज भी उन वीर राजपूत योद्धाओं की कहानियाँ गूँजती हैं जिन्होंने अपनी आन-बान-शान के लिए कभी समझौता नहीं किया।और अपनी अलग पहचान बनाई।

 

 प्रमुख आकर्षण (Top Sightseeing in Bundi)

तारागढ़ किला (Taragarh Fort)

पहाड़ की चोटी पर स्थित तारागढ़ किला अपनी मजबूती के लिए जाना जाता है, पहाड़ी की ऊँचाई पर स्थित यह किला 'स्टार फोर्ट' के नाम से भी जाना जाता है। इसकी बनावट ऐसी है कि यह दूर से देखने पर तारे जैसा प्रतीत होता है। यहाँ के विशाल द्वार और 'भीम बुर्ज' पर रखी तोपें सैलानियों को रोमांचित कर देती हैं।, लेकिन इसकी असली खूबसूरती इसके भीतर छिपी है। यहाँ की 'चित्रशाला' में बनी पेंटिंग्स (Bundi School of Art) दुनिया भर में मशहूर हैं। इन भित्ति चित्रों में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया गया है जो सदियों बाद भी फीके नहीं पड़े हैं।

सुख महल (Sukh Mahal)

जैत सागर झील के किनारे स्थित यह महल गर्मियों में राजाओं का विश्राम स्थल हुआ करता था। कहा जाता है कि विश्व प्रसिद्ध लेखक रुडयार्ड किपलिंग ने अपनी मशहूर किताब 'किम' का कुछ हिस्सा यहीं बैठकर लिखा था।

चित्रशाला (Chitrashala)

इसे 'उम्मेद महल' भी कहते हैं। यह बूँदी पैलेस का वो हिस्सा है जहाँ की दीवारों पर बनी पेंटिंग्स को देखकर आप दंग रह जाएंगे। ये भित्ति चित्र (Frescos) सदियों पुराने होने के बावजूद आज भी जीवंत लगते हैं।और यह कला देखन लायक है।

 बावडियों का शहर- रानीजी की बावड़ी का जादू

बूँदी को 'City of Stepwells' कहा जाता है क्योंकि यहाँ 50 से अधिक बावडियाँ हैं।

रानीजी की बावड़ी- 1699 में रानी नाथावती जी द्वारा बनाई गई यह बावड़ी स्थापत्य कला का शिखर है। इसकी गहराई, नक्काशीदार खंभे और हाथी की मूर्तियाँ इसे भारत की सबसे सुंदर बावडियों में से एक बनाती हैं।

"रानी जी की बावड़ी बूंदी"

 बूँदी की चित्रकला (Bundi School of Art)

बूँदी शैली की चित्रकला पूरी दुनिया में मशहूर है। यहाँ के भित्ति चित्रों में चटख रंगों, विशेषकर हरे और नीले रंग का सुंदर प्रयोग किया गया है। इन पेंटिंग्स में शिकार के दृश्य, राधा-कृष्ण की लीलाएं और प्रकृति के नज़ारे बखूबी उकेरे गए हैं। यह कला प्रेमियों के लिए किसी तीर्थ से कम नहीं है।

"तारागढ़ बूंदी की बेहतरीन नक्काशी देखते हुए"


कब जाएँ? (Travel Guide)

सबसे अच्छा समय- अक्टूबर से मार्च के बीच। मानसून (जुलाई-सितंबर) में भी बूँदी की हरियाली देखने लायक होती है।

कैसे पहुँचें?

हवाई मार्ग- निकटतम हवाई अड्डा जयपुर (210 किमी) है।

रेल मार्ग- कोटा जंक्शन (35 किमी) सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है, जहाँ से कैब या बस आसानी से मिल जाती है।

सड़क मार्ग- जयपुर, अजमेर और कोटा से नेशनल हाईवे के जरिए बेहतरीन कनेक्टिविटी है।

क्यों आकर्षित हो रहे हैं विदेशी पर्यटक?

जहाँ जयपुर और जोधपुर में पर्यटकों की भारी भीड़ होती है, वहीं बूँदी की शांत गलियां और नीले रंग के घर (Blue Houses) सुकून की तलाश करने वाले बैकपैकर्स और विदेशी सैलानियों को भाते हैं। यहाँ का 'Slow Life' कल्चर और स्थानीय लोगों का "खम्मा घणी" कहना एक अलग ही अनुभव देता है।

बूँदी टूरिस्ट मैप लेआउट (1-Day Itinerary)

सुबह 9:00 बजे: तारागढ़ किला से शुरुआत करें (चढ़ाई में समय लगता है, इसलिए सुबह जाना बेहतर है)।

सुबह 11:30 बजे: बूँदी पैलेस और चित्रशाला (किले के ठीक नीचे स्थित)।

दोपहर 1:30 बजे: पुराने शहर के किसी हेरिटेज कैफे में पारंपरिक राजस्थानी लंच

दोपहर 3:00 बजे: रानीजी की बावड़ी और धाभाई कुंड (स्थापत्य कला का दर्शन)।

शाम 5:00 बजे: जैत सागर झील और सुख महल (सूर्यास्त का आनंद लें)।

रात 8:00 बजे: नवल सागर झील के किनारे डिनर, जहाँ से जगमगाते किले का दृश्य दिखता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs) - बुंदी पर्यटन

Q1. बूँदी को 'छोटी काशी' क्यों कहा जाता है?

 Ans. बूँदी को इसकी धार्मिक महत्ता, यहाँ स्थित सैकड़ों प्राचीन मंदिरों और पवित्र वातावरण के कारण 'छोटी काशी' (Chhoti Kashi) कहा जाता है। यहाँ की आध्यात्मिकता और वास्तुकला की तुलना अक्सर वाराणसी (काशी) से की जाती है।

Q2. बूँदी घूमने का सबसे अच्छा समय क्या है?

 Ans. बूँदी घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच है। सर्दियों का मौसम यहाँ की सैर के लिए सुखद होता है। मानसून (जुलाई-सितंबर) में भी यहाँ की हरियाली और झीलें बेहद खूबसूरत लगती हैं।

Q3. बूँदी की सबसे प्रसिद्ध जगह कौन सी है?

 Ans. बूँदी का तारागढ़ किला (Taragarh Fort) और उसके अंदर स्थित 'चित्रशाला' सबसे प्रसिद्ध है। इसके अलावा 'रानीजी की बावड़ी' और '84 खंभों की छतरी' भी पर्यटकों के मुख्य आकर्षण हैं।

Q4. जयपुर से बूँदी की दूरी कितनी है और कैसे पहुँचें?

 Ans. जयपुर से बूँदी की दूरी लगभग 210 किलोमीटर है। आप टैक्सी, बस या ट्रेन (कोटा जंक्शन सबसे नजदीकी बड़ा स्टेशन है) के जरिए आसानी से यहाँ पहुँच सकते हैं।

 Q5.बुंदी को 'बावडियों का शहर' क्यों कहा जाता है?

Ans. बुंदी में प्राचीन काल में पानी के संचयन के लिए 50 से अधिक शानदार और नक्काशीदार बावडियाँ (Stepwells) बनाई गई थीं। यहाँ की 'रानीजी की बावड़ी' और 'धाभाई कुंड' अपनी वास्तुकला के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं, इसी कारण इसे 'City of Stepwells' कहा जाता है।

Q6. बुंदी घूमने के लिए कितने दिन पर्याप्त हैं?

Ans. बुंदी के मुख्य आकर्षणों जैसे तारागढ़ किला, सुख महल और प्रमुख बावडियों को देखने के लिए 2 दिन (1 रात) का समय पर्याप्त है। अगर आप पास के रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व भी जाना चाहते हैं, तो 3 दिन का प्लान बनाएं।

Q7. क्या बुंदी सोलो ट्रेवलर्स (Solo Travelers) के लिए सुरक्षित है?

Ans.जी हाँ, बुंदी राजस्थान के सबसे शांत और सुरक्षित शहरों में से एक है। यहाँ के लोग काफी मददगार हैं और यह शहर विदेशी पर्यटकों और सोलो महिला यात्रियों के बीच अपनी सादगी और सुरक्षा के लिए काफी लोकप्रिय है।

Q8.बुंदी में ठहरने (Stay) के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

Ans. बुंदी में पुराने शहर (Old City) के पास कई 'Heritage Havelis' और गेस्ट हाउस हैं। नवल सागर झील के पास रुकना सबसे अच्छा अनुभव देता है क्योंकि यहाँ से तारागढ़ किले का शानदार नजारा दिखता है।

Q9. बूँदी (Bundi) किस जिले में स्थित है?

Ans. बूँदी राजस्थान के हाड़ौती क्षेत्र का एक प्रमुख जिला है, जो कोटा से मात्र 35 किमी की दूरी पर है।

Q10.'छोटी काशी' नाम का क्या महत्व है?

Ans.सैकड़ों छोटे-बड़े मंदिरों, पुराने घाटों और धार्मिक परंपराओं के कारण इसे राजस्थान की छोटी काशी कहा जाता है।

Q11. क्या बूँदी एक सुरक्षित पर्यटन स्थल है?

Ans. जी हाँ, बूँदी अपनी शांति और अतिथि सत्कार के लिए जाना जाता है, जो सोलो ट्रैवलर्स के लिए भी बेहद सुरक्षित है।

क्या आप बूँदी जाने का मन बना रहे हैं? नीचे कमेंट में हमें बताएं कि आपको राजस्थान की कौन सी जगह सबसे ज्यादा पसंद है! अगर आपको यह गाइड अच्छी लगी, तो इसे अपने ट्रैवल पार्टनर के साथ Share करना न भूलें।

झालाना लेपर्ड सफारी जयपुर राजस्थान का उभरता हुआ वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन 2026 गाइड

जयपुर (Pink City) 2026: अब और भी 'स्मार्ट' और हाई-टेक हुआ आपका पसंदीदा शहर

 खाटू श्याम जी कलियुग के अवतारी और 'हारे का सहारा' की पूरी कहानी

Braj Holi 2026- ब्रज की होली का संपूर्ण गाइड, इतिहास और मुख्य कार्यक्रम

Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url